बीकानेर: क्रिप्टो निवेश के नाम पर 2.30 लाख की ठगी, मामला दर्ज

बीकानेर। नया शहर थाना क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, परिवादी शरीफ अहमद ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि अनिल शर्मा और प्रदीप स्वामी ने उसे अधिक मुनाफे का लालच देकर करीब 2 लाख 30 हजार रुपये क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करवाए। आरोप है कि निवेश के बाद न तो उसकी मूल राशि लौटाई गई और न ही किसी प्रकार का वादा किया गया लाभ दिया गया।
इस ठगी के चलते परिवादी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आरपीएस रोहित चौधरी कर रहे हैं। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस धोखाधड़ी में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।