खाजूवाला: जहरीला स्प्रे पीने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

खाजूवाला। खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 1 केजेडी में जहरीला स्प्रे पीने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चक 1 केजेडी निवासी रतन सिंह पुत्र बसंत सिंह ने इस संबंध में खाजूवाला थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके भाई श्रवण सिंह (56) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने अपनी ढाणी में जहरीला स्प्रे पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत खाजूवाला उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान श्रवण सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।