दंतौर: डिग्गी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत

post 1914 (1)

दंतौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पानी की डिग्गी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्तासर निवासी अब्दुल सतार के रूप में हुई है, जो मजदूरी के सिलसिले में दंतौर आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, युवक 2 डीएम पार्वती तलाई के पास किसान दलीप शर्मा के खेत में बनी पानी की डिग्गी में उतरा, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना का पता चलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर दंतौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक के शव को डिग्गी से बाहर निकाला गया।

दंतौर थानाधिकारी महेश शीला के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए शव को खाजूवाला की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed