PBKS vs RR Weather Report: बारिश से बदलेगा मैच का रुख? राजस्थान के लिए सुनहरा मौका या बड़ा खतरा

post 1913 (1)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में चरम पर देखने को मिलेगा, जहां पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने होंगी। महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि इस वेन्यू पर इस सीजन का यह आखिरी मैच हो सकता है। इसके बाद पंजाब के मुकाबले धर्मशाला में शिफ्ट होंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या आज बारिश खेल बिगाड़ेगी?

मुल्लांपुर में मौसम का क्या है हाल?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में आज 20–30% बारिश की संभावना जताई गई है। संभावना ज्यादा नहीं है, लेकिन मैच के दौरान हल्की रुकावट आ सकती है। तापमान 23°C से 39°C के बीच रहने का अनुमान है। वहीं बीबीसी वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच शुरू होने के समय बारिश की संभावना करीब 40% तक है, जो रात बढ़ने के साथ कम होती जाएगी। रात 9:30 बजे तक यह घटकर लगभग 20% रह सकती है, यानी पूरा मैच होने की उम्मीद बरकरार है।

पंजाब किंग्स के लिए मिला-जुला समीकरण:-

IPL 2026 में अब तक खेले गए मुकाबलों में केवल एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है, और संयोग से उसमें पंजाब किंग्स ही शामिल थी। हालांकि, पॉइंट्स टेबल में पंजाब की स्थिति मजबूत है। टीम 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है, 7 में से 6 मैच जीत चुकी है और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। ऐसे में अगर यह मैच भी बारिश की वजह से प्रभावित होता है, तो भी पंजाब की टॉप पोजीशन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

राजस्थान रॉयल्स पर बढ़ा दबाव:-

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को हर हाल में जीत की जरूरत है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द होता है और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलता है, तो यह नतीजा राजस्थान के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

फैंस के लिए राहत की खबर:-

हालांकि मौसम थोड़ा चिंता जरूर बढ़ा रहा है, लेकिन पूरी तरह मैच धुलने की संभावना कम नजर आ रही है। ऐसे में दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

You may have missed