बीकानेर : पशु को बचाने के प्रयास में पलटी बारात की गाड़ी, कई बाराती घायल

post 1915 (1)

बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र स्थित बुद्धरो की ढाणी के पास देर रात करीब 2 बजे एक बारात की कैंपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि सभी बारातियों के सुरक्षित होने से बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार, बारात देशनोक से नोखा की ओर जा रही थी। बारात के साथ दो अन्य गाड़ियां भी आगे-पीछे चल रही थीं।

बताया जा रहा है कि देर रात सड़क पर अचानक पशु आ जाने के कारण चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे कैंपर गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। हादसे में  घायल हुए बारातियों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।