प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान मंगेतर के सामने डूबा युवक, मौत, फोटो खिंचवाने कुंड में उतरा था

6

प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान मंगेतर के सामने डूबा युवक, मौत, फोटो खिंचवाने कुंड में उतरा था

प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान एक युवक अपनी मंगेतर के साथ पानी के कुंड के पास फोटो खिंचवाने गया था। इसी दौरान कुंड की ओर उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। मंगेतर के सामने ही उसकी डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अर्जुन और उसकी मंगेतर की एक महीने पहले ही सगाई हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। मंगलवार शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद बुधवार सुबह संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसका शव कुंड से बाहर निकाला गया। यह घटना राजसमंद जिले के दिवेर थाना क्षेत्र की बागाना ग्राम पंचायत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोरीधाम की है। मंगलवार को (9 जून) को युवक अपनी मंगेतर के साथ घूमने के लिए यहां पहुंचा था।

You may have missed