Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

post 184 (1)

जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र India Meteorological Department (जयपुर) ने प्रदेश में बदलते मौसम को लेकर तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के लिए भरतपुर और धौलपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर, अजमेर, नागौर, टोंक, करौली और सवाई माधोपुर सहित 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज हवाएं और आंशिक बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि मेघगर्जन और आंधी के दौरान खुले स्थानों पर न रहें तथा पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखें।

इसके साथ ही विभाग ने संकेत दिए हैं कि पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में आगामी दिनों में हीटवेव और ऊष्णरात्रि की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में आंधी और हल्की बूंदाबांदी के कारण अस्थायी राहत मिलने की भी संभावना जताई गई है।