Weather Update: मौसम विभाग ने राजस्थान के 19 जिलों में किया बारिश का अलर्ट जारी; पढ़े खबर

post 806 (1)

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने रविवार (21 जून) को 19 से अधिक जिलों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 40.3, बाड़मेर में 39.8, चूरू में 39.7 और जैसलमेर में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो भीलवाड़ा में 16.4 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 10 मिमी और कोटा में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं शाम तक कोटा में 8.8 मिमी, उदयपुर में 3.4 मिमी, भरतपुर में 3 मिमी और जयपुर में 1.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने रविवार (21 जून) को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम में इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

You may have missed