बीकानेर में सड़क हादसे में दो की मौत, जामनगर-अमृतसर हाईवे पर गाड़ी का टायर फटने से बड़ा हादसा

post 1225 (1)

बीकानेर। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जामनगर-अमृतसर हाईवे पर उस समय हुआ, जब एक थार गाड़ी का अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के समय जयपुर जा रहे अधिवक्ताओं का एक दल मौके पर पहुंचा और हालात को संभालते हुए राहत कार्य में जुट गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, एडवोकेट साजिद मकसूद, भवानी सिंह, अख्तर हुसैन और राजेन्द्र भास्कर सहित अन्य अधिवक्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may have missed