बीकानेर: ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, कई यात्री हुए घायल

post 1217 (1)

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र के खीरसर गांव के पास शनिवार सुबह एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेक के दौरान संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब बस चालक दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

हादसे में 5 से 7 यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि कुछ लोगों को हल्की खरोंचें आई हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत पूगल के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि यह निजी बस शिवनगर से पूगल रूट पर संचालित होती है। घटना की सूचना मिलते ही पूगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may have missed