बीकानेर: भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल 

10

बीकानेर: भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल 

बीकानेर। जिले में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उदरामसर-पलाना के बीच अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह करीब 4 बजे हादसे की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।