बीकानेर : पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 83.87 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

2

बीकानेर : पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 83.87 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस का लगातार एक्शन जारी है। इसी क्रम में जिले की नाल थाना पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए कार से अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृताधिकारी गंगाशहर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल पुलिस थाना टीम ने नाकाबंदी के दौरान सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सोमदत्त पुत्र रामचन्द्र, उम्र 27 वर्ष, निवासी रिड़मलसर, थाना घमूड़वाली, जिला श्रीगंगानगर और इन्द्राज पुत्र श्रवण कुमार, उम्र 30 वर्ष, थाना घमूड़वाली, जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से से कुल 83.87 ग्राम अफीम बरामद की। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार को भी जब्त किया गया।