दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने पार्क के बाहर टहल रहीं तीन मासूम बच्चियों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

post 919 (1)

अलवर। जिले के नीमराना स्थित सिटी सेंटर सोसायटी में एक तेज रफ्तार कार ने पार्क के बाहर टहल रही तीन मासूम बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों समेत तीनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से चल रही थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

नोट: खबर अपडेट की जा रही है।

You may have missed