दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक की मौत

post 1527 (1)

झालावाड़। जयपुर-इंदौर हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा झालरापाटन क्षेत्र के बोरदा गांव के पास हुआ, जहां एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

शादी से लौटते समय हुआ हादसा:-

मृतक की पहचान जीवन गुर्जर के रूप में हुई है, जो झालरापाटन का निवासी था। पुलिस के अनुसार वह भैसोदा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात घर लौटते समय बोरदा के पास उसकी कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम:-

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को एसआरजी चिकित्सालय, झालावाड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।