बीकानेर: सूने मकान को चोरो ने बनाया बनाया निशाना, लाखो के जेवर और नकदी किए पार

13

बीकानेर: सूने मकान को चोरो ने बनाया बनाया निशाना, लाखो के जेवर और नकदी किए पार

बीकानेर। नापासर थाना पुलिस क्षेत्र के शेरेरा गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार शेरेरा निवासी राजूराम पुत्र अखाराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह 11 मई को पारिवारिक कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले तोड़ दिए। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखी अलमारी, संदूक और अटैची के ताले तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, बच्चों की दो सोने की चेन, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब तथा करीब 1 लाख 50 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे कारीगर द्वारा फोन पर दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई लक्ष्मण नेहरा को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।