बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

1

बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

बीकानेर में तेज रफ्तार SUV ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। कोतवाली थाना क्षेत्र में राजीव मार्ग के पास 14 मार्च को हुए एक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारती नजर आ रही है। बाइक सवार नवल किशोर पारीक (44) ने मामले में मंगलवार को FIR दर्ज करवाई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि नवल किशोर पारीक (44) 7 फीट हवा में उछले। उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कार की टक्कर से घायल को कई फ्रैक्चर हुए हैं और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को संभालते हुए अस्पताल पहुंचाया।

You may have missed