सुप्रीम कोर्ट ने UGC नियमों पर लगाई रोक, राजस्थान के भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का सामने आया बयान

post 305 (1)

सुप्रीम कोर्ट ने UGC नियमों पर लगाई रोक, राजस्थान के भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का सामने आया बयान

जयपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने नियमों पर असहमति जताते हुए फिलहाल रोक लगा दी और UGC तथा केंद्र सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए’

हवामहल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना सही नहीं है। उन्होंने सभी से धैर्य रखने और न्यायालय के फैसले का इंतजार करने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी और सरकार पर भरोसा

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर पूर्ण भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया और सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया।

विषय को समझने की आवश्यकता

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि संबंधित विषय को गहराई से समझना जरूरी है। इस समय कोई जल्दबाजी में बयान देना या नाराजगी व्यक्त करना उचित नहीं है।

You may have missed