श्रीगंगानगर: अनियंत्रित ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, 10 लोग घायल

श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जंहा सांवतसर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए पदमपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पदमपुर एसडीएम अजीत गोदारा भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।