बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

8

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद किया है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में ऑपरेशन नीलकंठ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर कुशलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिकासर रीको क्षेत्र स्थित बेद वेयरहाउस में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले निवासी रुदल मंडल पुत्र इंद्रदेव मंडल (26) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई में कांस्टेबल बाबूलाल, सतीश, रामेश्वर लाल और मूलाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।