वृद्धा के पैरों से जबरन ग्राइंडर मशीन से काटे चांदी के कड़े, पैरों में छाले पड़े

5

वृद्धा के पैरों से जबरन ग्राइंडर मशीन से काटे चांदी के कड़े, पैरों में छाले पड़े

दौसा। जिले के गुढ़ाकटला कस्बे के नारायणी माता सड़क मार्ग पर बुधवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर के बाहर सो रही 88 वर्षीय वृद्ध महिला के पैरों से अज्ञात बदमाश जबरन चांदी के कड़े काटकर ले गए। कड़े काटने के दौरान ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से महिला के पैरों में गहरे घाव हो गए और फफोले पड़ गए। जानकारी के अनुसार मनभरी देवी योगी, पत्नी कल्याण सहाय योगी, घर के बाहर सो रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाश महिला को उठाकर पास के कमरे में ले गए और उनका मुंह दबाकर पैरों से कड़े काटने लगे। बदमाश एक पैर का कड़ा काटने में सफल हो गए, लेकिन दूसरे पैर का कड़ा काटते समय महिला की बहू मौके पर पहुंच गई। बहू को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वृद्धा अचेत हो गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ शुरू कर दी है।

You may have missed