RSSB Lab Assistant 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड और जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 5 मई से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का शेड्यूल:-
बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा दो दिन आयोजित की जाएगी। 9 मई को जियोग्राफी विषय के लिए परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। वहीं 10 मई को विज्ञान विषय और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक पदों के लिए परीक्षा दो शिफ्ट में होगी—पहली पारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
OMR शीट से जुड़े निर्देश:-
परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी दी जाएगी, जिसे रिजल्ट आने तक सुरक्षित रखना होगा। एक से अधिक विकल्प न चुनें और कटिंग या ओवरराइटिंग से बचें।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:-
- सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Get Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Lab Assistant परीक्षा का चयन करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
एग्जाम सेंटर के लिए जरूरी दिशा-निर्देश:-
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। पहचान के लिए आधार कार्ड को प्राथमिकता दी गई है, जिसमें जन्म तिथि स्पष्ट हो। साथ ही प्रत्येक पेपर के लिए 2.5×2.5 सेमी की हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें।
सेंटर के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, घड़ी, बैग, पानी की बोतल और किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।