बीकानेर में राहगीर से लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद, तुलसी सर्किल के पास पहले युवक को रोका

बीकानेर में राहगीर से लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद, तुलसी सर्किल के पास पहले युवक को रोका
बीकानेर शहर के तुलसी सर्किल क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक राहगीर से लूट की वारदात सामने आई है। घटना सुबह करीब 4:38 बजे सिटी स्कूल के सामने हुई, जहां स्कूटी सवार तीन युवकों ने राहगीर से पर्स छीन लिया। आरोप है कि बदमाशों ने मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। घटना पिछले सप्ताह की है लेकिन पीड़ित शख्स ने अब तक पुलिस थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है।
कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आठ मई की सुबह ये घटना हुई थी। एक युवक के साथ तीन अन्य युवक धक्का मुक्की कर रहे हैं। बैग छीन रहे हैं। घटना के दौरान उसका पर्स लेकर भाग गए लेकिन मोबाइल उसके पास ही था। इसके बाद भी पीड़ित ने सुबह साढ़े चार बजे की घटना थाने में आठ बजे दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी लेकिन एफआईआर अब तक दर्ज नहीं कराई गई।
दरअसल, ये पूरी वारदात पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसे पुलिस ने अपने रिकार्ड में लिया है लेकिन एफआईआर होने पर ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।