Road Accident: तेज रफ्तार निजी बस बेकाबू होकर पलटी, 30 से ज्यादा यात्री हुए घायल

Road Accident: तेज रफ्तार निजी बस बेकाबू होकर पलटी, 30 से ज्यादा यात्री हुए घायल

Road Accident: अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोविंदगढ़ से अजमेर की ओर जा रही एक निजी बस किशनपुरा पेट्रोल पंप के पास अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में करीब 30 से 35 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी दिलेर सिंह रावत ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी, तभी चालक का नियंत्रण खो गया और बस पलट गई। पलटते ही बस के शीशे और खिड़कियां टूट गईं, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए राहत कार्य में जुट गए। फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से कई घायलों की जान बचाई जा सकी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से पुष्कर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को अजमेर स्थित जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। बस पलटने के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बाद में यातायात सुचारु करवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top