राजस्थान: अब शादियों में आसानी से मिलेगा गैस सिलेंडर, प्रवासी श्रमिकों के लिए नई योजना; पढ़े खबर

post 1465 (1)

Rajasthan News : राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रदेशवासियों और प्रवासी श्रमिकों को राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। शासन सचिव अम्बरीष कुमार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, अब विवाह समारोहों के लिए वाणिज्यिक (कमर्शियल) गैस सिलेंडर और प्रवासी श्रमिकों के लिए 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

शादियों के लिए तय की गई सुविधा:-

शादियों के सीजन में गैस सिलेंडरों की कमी को देखते हुए विभाग ने खास इंतजाम किए हैं। नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शादी का कार्ड दिखाने पर 2 वाणिज्यिक सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार अधिकतम 3 सिलेंडर दिए जा सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र के जिला रसद अधिकारी के समक्ष विवाह का निमंत्रण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

प्रवासी श्रमिकों को राहत:-

प्रवासी श्रमिकों की रसोई संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए तेल कंपनियों—आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल—को निर्देश दिए गए हैं कि 5 किलोग्राम के एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर केवल प्रवासी श्रमिकों को ही दिए जाएं। इसके साथ ही वितरण की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि किसी तरह की कालाबाजारी या गड़बड़ी न हो।

नई व्यवस्था लागू, प्रक्रिया शुरू:-

खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जारी आदेश के बाद जिला स्तर पर इसकी शुरुआत कर दी गई है। इच्छुक लोगों को शादी के आधार पर वाणिज्यिक सिलेंडर लेने के लिए अस्थायी गैस कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए आवेदन के साथ शादी का कार्ड, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।

You may have missed