राजस्थान: ‘मुझको राणाजी माफ करना…’ ऊंट तस्करों को गौरक्षकों ने साड़ी पहनाकर सड़क पर नचाया, वीडियो वायरल

post 104 (1)

राजस्थान के डीडवाना जिले के परबतसर थाना क्षेत्र में ऊंट तस्करी का मामला सामने आया है। गौरक्षा दल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से 21 ऊंटों को मुक्त कराया गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर गौरक्षकों द्वारा पकड़े गए तस्करों को साड़ी पहनाकर डांस करवाते और माफी मंगवाते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, घटना 3 मई की देर रात की बताई जा रही है। गौरक्षा दल किशनगढ़ को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में ऊंटों को भरकर परबतसर के रास्ते मेवात (हरियाणा) ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर हाईवे पर ट्रक को रुकवाया गया। जांच के दौरान ट्रक में तिरपाल के नीचे 21 ऊंट और ऊंटनियां ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले। तस्करों की इस निर्दयता के कारण दम घुटने से दो ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसे देख गौसेवकों में भारी रोष फैल गया।

इसके बाद गौरक्षा दल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची परबतसर थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कार्रवाई करते हुए मेवात निवासी वसीम अकरम तथा मेरठ निवासी जिशान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता और अवैध तस्करी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। वीडियो में गो रक्षकों ने मौके पर ही तस्करों को सबक सिखाने के लिए उन्हें साड़ी पहनाई और मुख्य सड़क पर ही फिल्मी गाने ” मुझको राणा जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई…” गाने पर जमकर डांस करवाया। इस वीडियो में तस्कर हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

You may have missed