राजस्थान: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर, पतंग की डोर ने मासूम के चेहरे को चीरा, गाल पर आए 14 टांके
राजस्थान: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर, पतंग की डोर ने मासूम के चेहरे को चीरा, गाल पर आए 14 टांके
Rajasthan News: पाली के राजेंद्र नगर इलाके में पतंग की खतरनाक डोर से एक 5 वर्षीय बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घटना आई माता वडेर मंदिर के पास उस समय हुई, जब मणिनगर निवासी रोहित अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर फल लेने जा रहा था। तभी अचानक कटी पतंग की डोर उसके चेहरे से टकरा गई और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने उसके गाल को बुरी तरह चीर दिया। घायल बच्चे को तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर 14 टांके लगाए। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जानलेवा मांझे की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।