मेधावी छात्र से आरोपी बना राहुल, सट्टे और कर्ज के जाल में फंसकर रची IRS अधिकारी की बेटी की हत्या की खौफनाक साजिश

post 1827 (1)

Rahul Meena IRS Case: दक्षिण दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा की जो प्रोफाइल सामने आई है, उसने जांच एजेंसियों को भी हैरान कर दिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पढ़ाई में तेज-तर्रार रहा राहुल ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की लत में फंसकर अपराध की राह पर चल पड़ा।

बताया जा रहा है कि राहुल पढ़ाई में शुरू से ही अच्छा था। उसने 10वीं में 73% और 12वीं में 90% अंक हासिल किए थे। लेकिन धीरे-धीरे ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उसकी जिंदगी की दिशा बदल दी। वह गेमिंग और सट्टेबाजी में लाखों रुपये गंवा चुका था।

मार्कशीट तक गिरवी रख दी:-

सट्टे की लत इतनी बढ़ गई कि राहुल ने कर्ज चुकाने और नए दांव लगाने के लिए अपना मोबाइल, बाइक और घर का सामान तक गिरवी रख दिया। हालत यह हो गई कि उसने अपनी 12वीं की मार्कशीट तक गिरवी रख दी। एक बार उसे करीब 5 लाख रुपये की जीत मिली, लेकिन इसी लालच ने उसे और गहरे जाल में धकेल दिया।

पहले से रची साजिश:-

जांच में सामने आया कि राहुल ने वारदात को अंजाम देने के लिए सही समय चुना। वह पहले उसी घर में काम कर चुका था, इसलिए उसे घर की व्यवस्था और चाबी छिपाने की जगह की पूरी जानकारी थी। उसने हत्या के बाद सबूत मिटाने और लूटपाट को अंजाम देने की भी कोशिश की।

कर्ज बना अपराध की वजह
पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे मुख्य कारण भारी कर्ज और सट्टेबाजी की लत थी। लाखों रुपये के दबाव और जल्दी अमीर बनने की चाह में राहुल ने अपने पूर्व नियोक्ता के घर को निशाना बनाते हुए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।