बीकानेर: पुलिस ने बरामद किए लाखों के मोबाइल, 30 लाख के 100 मोबाइल बरामद

1

बीकानेर: पुलिस ने बरामद किए लाखों के मोबाइल, 30 लाख के 100 मोबाइल बरामद

बीकानेर। पुलिस टीमों ने विशेष अभियान चलाकर चोरी, गुमशुदा मोबइल बरामद किए है। यह कार्रवाई चुरू पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन बरामद मोबाइलों की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। यह अभियान 15 मई से 31 मई तक चलाया गया था। इस दौरान सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए मोबाइलों को जिले के विभिन्न थानों के सहयोग से बरामद किया गया। बरामद किए गए हैंडसेट में विभिन्न कंपनियों के महंगे फोन शामिल हैं।

जिले के अलग-अलग थानों से ये मोबाइल जुटाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 14 मोबाइल सरदारशहर थाने से, 12 राजगढ़ से और 10-10 मोबाइल कोतवाली चूरू तथा एसपी कार्यालय की साइबर सेल की सहायता से बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त, सुजानगढ़ और सिद्धमुख से 7-7, दूधवाखारा से 6, तारानगर से 5, राजलदेसर से 4, हमीरवास व साइबर थाने से 3-3, तथा रतननगर, भालेरी, भानीपुरा व रतनगढ़ थानों से 2-2 मोबाइल रिकवर किए गए हैं।