विधायक पर हमला, कैंपर से गाड़ी को दो बार मारी टक्कर

विधायक पर हमला, कैंपर से गाड़ी को दो बार मारी टक्कर
खींवसर (नागौर) विधायक रेवंतराम डांगा पर गुरुवार रात कैंपर सवार कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बीजेपी विधायक जयपुर से खींवसर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे नावां उपखंड के गोविंदी टोल नाके के पास नागौर रोड पर हमलावरों ने कैंपर गाड़ी से उनकी फॉर्च्यूनर को दो बार टक्कर मारी। इससे MLA की गाड़ी साइड से डैमेज हो गई। विधायक ने करीब 25 किलोमीटर तक पीछा कर कैंपर को एस्कॉर्ट कर रही स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों को पकड़ लिया। फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन इस बीच कैंपर सवार चकमा देकर फरार हो गए। विधायक रेवंतराम डांगा ने बताया- मैं रात को जयपुर से खींवसर लौट रहा था। गोविंदी टोल नाके के पास एक कैंपर ने मेरी फॉर्च्यूनर को साइड से टक्कर मारी। ड्राइवर ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी को सड़क से नीचे उतार लिया। इसके बाद कैंपर सवारों ने फिर से गाड़ी को टक्कर मारी।