पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, तीन को किया गया गिरफ्तार, बोलेरो और पिकअप जब्त

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, तीन को किया गया गिरफ्तार, बोलेरो और पिकअप जब्त
बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिस्टल, जिन्दा कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बज्जू पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल, सीओ कोलायत संग्राम सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बज्जू जगदीश पांडर की टीम ने की है। पुलिस टीम ने दिनेश कुमार पुत्र धुड़ाराम को एक अवैध देशी कट्टे और दो ङ्क्षजदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रामनिवास और बलवीर को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी व बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है । पुलिस ने अवैध हथियारों कारतूस के सम्बंध में पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में ओमप्रकाश, हरिसिंह, विजय भाकर, भगवानराम, जोगेेन्द्र, सुरेश कुमार शामिल रहें।