बीकानेर : पुलिस की कार्रवाई, चार साल से फरार स्थाई वारंटी को दबोचा

बीकानेर : पुलिस की कार्रवाई, चार साल से फरार स्थाई वारंटी को दबोचा
बीकानेर। जिले की जसरासर थाना पुलिस ने करीब चार साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान और एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा तथा अन्य अधिकारियों के सुपरविजन में थानाधिकारी आलोकसिंह के नेतृत्व में गठित थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए महेन्द्रसिंह पुत्र बन्नेसिंह (27) निवासी खिचियासर, थाना नोखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में जसरासर थाने के सहायक उपनिरीक्षक भंवरलाल, रामेश्वरलाल कांस्टेबल शिवप्रकाश और डीआर लेखराम की पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।