बदमाशों ने आधी रात दौड़ाई कारें, तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच डर कर भागते रहे लोग

बदमाशों ने आधी रात दौड़ाई कारें, तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच डर कर भागते रहे लोग
जयपुर के पत्रकार कॉलोनी में 4 दिन पहले आधी रात ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल हो गया। सड़क पर अचानक तेज रफ्तार एसयूवी और कारों का काफिला पहुंचा और कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका चीख-पुकार, गाड़ियों की टक्कर और हुड़दंग से गूंज उठा। बदमाश सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए एक-दूसरे की गाड़ियों में टक्कर मार रहे थे। कोई तेज हॉर्न बजा रहा था तो कोई खिड़की से बाहर निकलकर चिल्ला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऐसा लग रहा था जैसे सड़क पर कोई गैंगवार होने वाली हो। लोग डर के कारण अपनी गाड़ियां रोककर दूर खड़े हो गए। कई बाइक सवार रास्ता बदलकर निकल गए। कुछ लोग दुकानों और मकानों के बाहर खड़े होकर पूरी घटना देखते रहे, लेकिन किसी की हिम्मत बदमाशों के करीब जाने की नहीं हुई।
सड़क पर गाड़ियों की भिड़ंत, फेंके पत्थर
घटना 24-25 मई की रात पत्रकार चौराहे के पास नीमड़ी वाले बालाजी के निकट हुई। इलाके में पहले से 20 से 30 वाहनों के खड़े होने और झगड़े की तैयारी जैसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद 8 से 10 गाड़ियों में युवक वहां पहुंचे और अचानक सड़क पर आतंक शुरू हो गया।