PAN Aadhaar Link Status: 31 दिसंबर तक यह जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की तो रद्दी हो जाएगा आपका पैन कार्ड, अभी चेक करें स्टेटस
PAN Aadhaar Link Status: 31 दिसंबर तक यह जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की तो रद्दी हो जाएगा आपका पैन कार्ड, अभी चेक करें स्टेटस
PAN Aadhaar Link Status: साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और नए साल की शुरुआत में सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है। इसी बीच एक बेहद अहम डेडलाइन सामने आ गई है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। यह मामला आपके पैन कार्ड (PAN Card) से जुड़ा है।
जरा सोचिए, नए साल के पहले दिन किसी जरूरी बैंकिंग या वित्तीय काम के लिए बाहर निकलें और पता चले कि आपका पैन कार्ड अमान्य हो चुका है। ऐसा वाकई हो सकता है, अगर आपने 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है।
हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी भी समय बचा है। साथ ही यह जांचना भी बेहद आसान है कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं। आइए जानते हैं पूरा अपडेट।
PAN–Aadhaar Link Last Date 2025:-
यह नियम खासतौर पर उन लोगों के लिए अहम है जिन्होंने 1 अक्टूबर 2024 से पहले ‘आधार एनरोलमेंट आईडी’ के जरिए पैन कार्ड बनवाया था। इनकम टैक्स विभाग के अनुसार ऐसे सभी पैन कार्ड्स को 31 दिसंबर 2025 तक आधार से लिंक करना अनिवार्य है। तय तारीख तक लिंक नहीं होने पर 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।
लिंक करना फ्री है या लगेगा चार्ज?
डेडलाइन तक पैन-आधार लिंक कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन अगर तय तारीख निकल गई, तो लिंक कराने के लिए 1000 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा।
ऐसे करें पैन-आधार लिंक स्टेटस चेक:-
आप घर बैठे मोबाइल से ही दो आसान तरीकों से यह पता कर सकते हैं कि आपका पैन लिंक है या नहीं।
तरीका 1: वेबसाइट से
- इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर ‘Quick Links’ सेक्शन में ‘Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करें।
- पैन और आधार नंबर डालते ही स्टेटस सामने आ जाएगा।
तरीका 2: SMS के जरिए
- मोबाइल मैसेज में लिखें: UIDPAN (स्पेस) आधार नंबर (स्पेस) पैन नंबर।
- इसे 567678 या 56161 पर भेज दें। कुछ ही देर में स्टेटस का मैसेज मिल जाएगा।
क्यों है जरूरी?
बैंकिंग, निवेश, आयकर रिटर्न या प्रॉपर्टी से जुड़े काम बिना पैन कार्ड के संभव नहीं हैं। इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय अभी ही स्टेटस चेक करें और समय रहते पैन-आधार लिंक करवा लें।