अब नहीं मिलेगा सस्ता iPhone, Apple ने बंद किए 25 डिवाइस, होम बटन और टच आईडी का दौर हमेशा के लिए खत्म
अब नहीं मिलेगा सस्ता iPhone, Apple ने बंद किए 25 डिवाइस, होम बटन और टच आईडी का दौर हमेशा के लिए खत्म
Apple Discontinued Products 2025: साल 2025 अब अपने आख़िरी पड़ाव पर है और नए साल की दस्तक बस कुछ ही दिनों दूर है। लेकिन इससे पहले टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने पोर्टफोलियो से 25 प्रोडक्ट्स को चुपचाप बंद कर दिया है। इस लिस्ट में कई ऐसे iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch शामिल हैं, जो लंबे समय से यूज़र्स के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं। सबसे बड़ा झटका उन यूज़र्स को लगा है, जिन्हें छोटे साइज के iPhone, होम बटन पसंद थे । आइए जानते हैं Apple की इस बड़ी क्लीन-अप का आपके लिए क्या मतलब है।
| कैटेगरी | डिवाइस का नाम | बंद करने का कारण/स्थिति |
| iPhone | iPhone 16 Pro & 16 Pro Max | iPhone 17 Pro सीरीज लॉन्च होने के बाद बंद |
| iPhone 15 & 15 Plus | मिड-रेंज के लिए नई लाइनअप आने के कारण | |
| iPhone 14 & 14 Plus | पुराना मॉडल होने के कारण बंद | |
| iPhone SE (तीसरी पीढ़ी) | होम बटन (Touch ID) आधारित डिजाइन का अंत | |
| Mac (लैपटॉप/डेस्कटॉप) | MacBook Air (M3 चिप) | 13-इंच और 15-इंच दोनों मॉडल बंद |
| MacBook Air (M2 चिप) | पुरानी 13-इंच सीरीज पूरी तरह बंद | |
| MacBook Pro (14-इंच, M4) | नए कॉन्फिगरेशन आने के बाद हटाया गया | |
| Mac Studio (M2 Max/Ultra) | अपडेटेड वर्जन आने के कारण बंद | |
| iPad (टैबलेट) | iPad Pro (M4) | नए वेरिएंट से रिप्लेस किया गया |
| iPad Air (M2) | अपडेटेड मॉडल आने के कारण बंद | |
| iPad (10वीं पीढ़ी) | एंट्री-लेवल सेगमेंट में बदलाव | |
| Wearables (स्मार्टवॉच) | Apple Watch Ultra 2 | Ultra 3 लॉन्च होने के बाद बंद |
| Apple Watch Series 10 | Series 11 आने पर बंद | |
| Apple Watch SE 2 | SE 3 से रिप्लेस किया गया | |
| ऑडियो व एक्सेसरीज | AirPods Pro (दूसरी पीढ़ी) | AirPods Pro 3 लॉन्च होने के बाद बंद |
| Vision Pro (M2) | नए हार्डवेयर वर्जन के कारण बंद | |
| Lightning से 3.5mm केबल | USB-C ट्रांजिशन के कारण पूरी तरह बंद |
Apple Discontinued Products List 2025
iPhone SE Discontinued 2025: Home Button और Touch ID का दौर खत्म
इस साल की सबसे बड़ी और भावुक कर देने वाली खबर iPhone SE सीरीज का बंद होना है। Apple ने फरवरी में iPhone 16e लॉन्च करने के बाद iPhone SE (3rd Gen) को को बंद कर दिया। इसके साथ ही, आईफोन की दुनिया से टच आईडी (Touch ID), होम बटन और लाइटनिंग पोर्ट वाले फोन का किस्सा हमेशा के लिए खत्म हो गया है। जो यूज़र्स छोटे स्क्रीन (6 इंच से कम) वाले iPhone पसंद करते थे, उनके लिए अब Apple के पास कोई नया विकल्प नहीं बचा है। 2016 में शुरू हुआ iPhone SE का सफर आखिरकार 2025 में थम गया।
Discontinued iPhones List 2025: इन 7 iPhones पर लगा ब्रेक
Apple ने इस साल कुल 7 iPhone मॉडल्स को बंद किया है। अगर आप इनमें से किसी को खरीदने की सोच रहे थे, तो अब केवल बचे हुए स्टॉक पर ही निर्भर रहना होगा।
डिस्कंटिन्यू किए गए iPhones:
- iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max (अब iPhone 17 Pro सीरीज मौजूद)
- iPhone 15 और iPhone 15 Plus
- iPhone 14 और iPhone 14 Plus
- iPhone SE
खास बात यह है कि ‘Plus’ मॉडल्स धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। माना जा रहा है कि Apple अब Plus की जगह नए Slim डिजाइन वाले ‘iPhone Air’ पर फोकस कर रहा है।
MacBook Air M3 discontinued: मैकबुक और iPad खरीदने वाले ध्यान दें
सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि MacBook और iPad सेगमेंट में भी बड़ी छंटनी हुई है। Apple ने M3 चिप वाले MacBook Air (13 और 15 इंच) को बंद कर दिया है। इसके साथ ही पुराने M2 MacBook Air की बिक्री भी रोक दी गई है। iPad में M4 iPad Pro और M2 iPad Air के लॉन्च होने के बाद पुराने मॉडल्स को ऑफिशियल स्टोर से हटा दिया गया है।
Apple Watch Discontinued 2025: Smartwatch और एक्सेसरीज़ में बदलाव
Apple Watch खरीदने वालों के लिए भी अहम अपडेट है। Apple Watch Series 10, Watch Ultra 2 और Watch SE 2 अब आधिकारिक तौर पर डिस्कंटिन्यू हो चुके हैं। इनकी जगह नए मॉडल्स ने ले ली है, हालांकि इस बार चिप में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया।
इसके साथ ही Apple ने पुराने एक्सेसरीज़ पर भी रोक लगा दी है। अब Lightning to 3.5mm हेडफोन जैक एडाप्टर नहीं मिलेगा, जो साफ संकेत देता है कि कंपनी अब पूरी तरह USB-C इकोसिस्टम पर शिफ्ट हो चुकी है।
Discontinued Products का आपके लिए क्या मतलब है?
अगर आपके पास इस लिस्ट में शामिल कोई भी Apple डिवाइस है, तो घबराने की जरूरत नहीं। आपका डिवाइस सामान्य रूप से काम करता रहेगा और सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते रहेंगे यहां ‘Discontinued’ का मतलब सिर्फ इतना है कि Apple ने इन प्रोडक्ट्स का निर्माण और आधिकारिक बिक्री बंद कर दी है।