बीकानेर: कैनरा बैंक में खाते से करोड़ों रुपयों का दुरुपयोग, बैंककर्मी गिरफ्तार

9

बीकानेर: कैनरा बैंक में खाते से करोड़ों रुपयों का दुरुपयोग, बैंककर्मी गिरफ्तार

बीकानेर। कैनरा बैंक नोखा में फर्म के खाते से करोड़ों रुपए के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। काकड़ा निवासी पूजा बिश्नोई ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी फर्म डेलू ब्रदर्स के खाते में बैंक द्वारा 1.60 करोड़ रुपए का टर्म लोन और 25 लाख रुपए की सीसी लिमिट स्वीकृत थी। बैंक कर्मचारी अमनसिंह पड़िहार ने सीसी लिमिट को 25 लाख से बढ़ाकर 1.25 करोड़ रुपए कर दिया और निजी लाभ के लिए राशि का दुरुपयोग किया। नोखा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी अमनसिंह राजपूत निवासी नोखागांव को गाढ़वाला-नापासर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।