Meta Subscription Plan: अब पैसे देकर Facebook, Instagram, WhatsApp पर यूज कर सकेंगे प्रीमियम फीचर्स, Meta ने लॉन्च किए नए प्लान

post 443 (1)

इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सएप पर अगर आप प्रीमियम फीचर्स पाना चाहते हैं, तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मूल कंपनी मेटा ने नए पेड पल्स प्लान लॉन्च किये हैं। इन प्लान्स के तहत यूजर्स को हर महीने तय शुल्क देकर कई एक्स्ट्रा और प्रीमियम फीचर्स का फायदा मिलेगा। मेटा की प्रोडक्ट हेड नाओमी ग्लाइट ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन नए प्लान्स की जानकारी साझा की है।

मेटा प्लस प्लान्स की कीमत कितनी है?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डॉलर (करीब 383 रुपये) प्रति माह रखी गई है। वहीं, वाट्सएप प्लस की कीमत 2.99 डॉलर (करीब 287 रुपये) प्रति महीना तय की गई है। कंपनी अब इन प्लान्स को दुनियाभर में रोलआउट कर रही है।

मेटा ने क्यों लॉन्च किए पेड प्लान?

मेटा ऐसे समय में यह कदम उठा रही है,जब कंपनी एआई पर भारी खर्च कर रही है। मेटा ने हाल ही में कहा था कि वह इस साल AI डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर पर 125 से 145 अरब डॉलर तक खर्च कर सकती है। ऐसे में कंपनी नए रेवेन्यू मॉडल तलाश रही है, ताकि कमाई के नए रास्ते खुल सकें।

Instagram Plus में क्या मिलेगा?

  • स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई, इसकी जानकारी मिलेगी।
  • स्टोरी के लिए अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे।
  • स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखा जा सकेगा।
  • हर हफ्ते एक स्टोरी को ज्यादा रीच के लिए स्पॉटलाइट कर सकेंगे।
  • बिना नाम दिखाए किसी की स्टोरी देख सकेंगे।
  • स्टोरी व्यूअर्स लिस्ट में सर्च फीचर मिलेगा।
  • कस्टम ऐप आइकन और बायो फॉन्ट बदलने का विकल्प मिलेगा।
  • हाईलाइट्स में सीधे पोस्ट जोड़ सकेंगे।
  • Super Heart रिएक्शन और ज्यादा प्रोफाइल पिन्स की सुविधा मिलेगी।

Facebook Plus में क्या होगा खास?

  • फेसबुक प्लस में इंस्टाग्राम प्लस जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे।
  • प्रोफाइल कस्टमाइजेशन और सोशल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा।
  • ऑडियंस इनसाइट्स और एंगेजमेंट टूल्स की सुविधा भी मिलेगी।

WhatsApp Plus में क्या मिलेंगे फीचर्स?

  • अलग-अलग थीम लगाकर ऐप को कस्टमाइज कर सकेंगे।
  • चैट लिस्ट को अपने हिसाब से सेट कर पाएंगे।
  • प्रीमियम स्टिकर्स और कस्टम रिंगटोन का विकल्प मिलेगा।
  • ज्यादा चैट्स पिन करने की सुविधा दी जाएगी।

क्या Meta Verified बंद होगा?

मेटा ने साफ किया है कि नया प्लान मौजूदा Meta Verified सब्सक्रिप्शन की जगह नहीं लेगा। Meta Verified पहले की तरह अकाउंट वेरिफिकेशन, फेक अकाउंट सुरक्षा और अतिरिक्त सपोर्ट जैसी सेवाओं के लिए जारी रहेगा।

पहले भी आ चुके हैं पेड प्लान्स:-

मेटा इससे पहले यूरोप में फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए एड-फ्री पेड वर्जन लॉन्च कर चुकी है। हालांकि इस बार कंपनी अलग-अलग ऐप्स के लिए अलग फीचर्स के साथ नए सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेड सोशल मीडिया फीचर्स का चलन और बढ़ सकता है।