बीकानेर: कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर: कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कीटनाशक सेवन से एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मामला शेरुणा थाना क्षेत्र के सूडसर गांव का है। इस संबंध में 30 वर्षीय फूसाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी अनिता मेघवाल ने 10 मई की सुबह पानी के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 11 मई की रात उसकी मौत हो गई। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।