भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य बनने पर मांगीलाल मेघवाल का खाजूवाला में स्वागत

खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य मनोनीत होने पर मांगीलाल मेघवाल का मंगलवार को खाजूवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत बिश्नोई के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने मेघवाल का साफा पहनाकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
प्रदेश सदस्य मांगीलाल मेघवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को अंतिम पंक्ति तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा। साथ ही किसानों की जमीनी समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व तक समय-समय पर पहुंचाने तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा एवं पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मंडल अध्यक्ष प्रशांत सियाग, सार्दुल धारीवाल, देवीसिंह शेखावत, महावीर बिश्नोई, पवन बिश्नोई, अर्जुन सुथार, लक्ष्मण स्वामी, सांवरलाल शर्मा, दलीप गोदारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।