इस जगह कुंड में डूबने से पशु चराने गए व्यक्ति की मौत

7

इस जगह कुंड में डूबने से पशु चराने गए व्यक्ति की मौत

रतनगढ़। खोथड़ी गांव में खेत में बनी पानी की कुंड में डूबने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खोथड़ी के सुरेश पुत्र गंगाराम स्वामी ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई धर्मेंद्र उर्फ धर्माराम शुक्रवार को पशुओं को लेकर खेत गया था। थोड़ी देर बाद उसके चाचा का बेटा जयप्रकाश खेत पहुंचा, तो पानी के कुंड का ढक्कन खुला पड़ा था। कुंड में देखा, तो धर्मेंद्र उसमें पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस उसके छोटे भाई को कुंड से निकालकर जिला अस्पताल लेकर आई, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।