बीकानेर: अचानक बाइक फिसलने से गिरा व्यक्ति, अस्पताल में हुई मौत

11

बीकानेर: अचानक बाइक फिसलने से गिरा व्यक्ति, अस्पताल में हुई मौत
लूणकरणसर। सड़क पर बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वार्ड संख्या 32 निवासी हंसराज मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पिता दुलाराम बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से लूणकरणसर उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed