राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नवपदोन्नत 52 डिप्टी एसपी का हुआ ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

post 1936 (1)

जयपुर। राजस्थान पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 52 डिप्टी एसपी (उप पुलिस अधीक्षक) के तबादले किए गए हैं। बुधवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में हाल ही में इंस्पेक्टर से पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देश पर जारी इस आदेश में पदोन्नति के बाद अधिकारियों की तैनाती प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में की गई है। यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे निरीक्षकों को हाल ही में डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोट किया गया, जिसके बाद उनकी पोस्टिंग तय की गई।

जारी सूची में अजयकांत रतूड़ी को उप पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (एसएसबी), मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ, जयपुर में नियुक्त किया गया है। वहीं सरोज धायल को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन-1, जयपुर आयुक्तालय में तैनाती मिली है। नरेन्द्र कुमार को उप पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर में जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह शिखा विश्नोई को उप पुलिस अधीक्षक, आरएसी किशनगढ़ और बाबू लाल मीणा को उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस झालावाड़ में पदस्थापित किया गया है।

इस प्रशासनिक बदलाव को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।