बड़ा हादसा: खेत में कृषि कार्य करते समय करंट लगने से पिता-पुत्र की हुई मौत

post 293 (1)

टोंक। जिले के नगरफोर्ट थाना क्षेत्र में खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार नगरफोर्ट थाना क्षेत्र के बालापुरा रोड स्थित खेत में कृषि कार्य के दौरान अचानक करंट फैलने से बद्री गुर्जर और उनके पुत्र रमेश गुर्जर उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन खेत पहुंचे, जहां पिता-पुत्र को मृत अवस्था में देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगरफोर्ट थानाधिकारी बाबूलाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर नगरफोर्ट के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed