‘युवा पीढ़ी पर पड़ रहा गलत असर’, मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल की राजनीति पर उठाए सवाल

post 465 (1)

जयपुर। भाजपा नेता मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी राजनीतिक शैली पर सवाल उठाए हैं। राठौड़ ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत दुश्मनी का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेताओं के बीच आपसी सम्मान बना रहना जरूरी है, ताकि आमने-सामने मिलने पर सहजता बनी रहे। राजनीति में विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन विरोध की भी एक मर्यादा और गरिमा होती है, जिसका पालन किया जाना चाहिए।

मदन राठौड़ ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार की भाषा और राजनीति अपनाई जा रही है, उसका नकारात्मक प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकती है। साथ ही बेनीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रकार की राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुकूल नहीं है।