बीकानेर: कार और टैक्सी की भीषण भिडंत, एक गंभीर घायल

post 464 (1)

बीकानेर। सरदारशहर रोड पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास करीब पौने 11 बजे कार और टैक्सी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी चालक घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल टैक्सी चालक की पहचान आड़सर बास निवासी पवन कुमार पांडिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग हरियाणा निवासी हैं, जो बीकानेर की ओर जा रहे थे।

You may have missed