लूणकरणसर : डेयरी के गल्ले से डेढ़ लाख रुपए की नकदी लेकर फरार नाबालिग दस्तयाब

प्रॉपर्टी विवाद में चचेरे भाई ने पति-पत्नी पर चढ़ाई SUV और 15-20 फीट तक घसीट_20260520_143814_0000

लूणकरणसर । कस्बे के इंद्रा मार्केट स्थित एक दूध डेयरी से बुधवार को डेढ़ लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार एक नाबालिग डेयरी में घुसा ओर गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही डेयरी संचालक ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक नाबालिग संदिग्ध गतिविधियों के साथ डेयरी में प्रवेश करता नजर आया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पूरी नकदी भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस नाबालिग को थाने लेकर आई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed