LSG vs RR: मोहम्मद शमी का सामना कर पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? इकाना में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 32वां मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। लखनऊ अपने होम ग्राउंड पर हार का सिलसिला खत्म करने उतरेगी, जबकि राजस्थान दो लगातार हार के बाद वापसी की कोशिश में है।
लखनऊ के लिए अहम मुकाबला:-
लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय दबाव में है। 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच तालमेल की कमी साफ दिख रही है। पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ गेंदबाजों ने 250+ रन खर्च कर दिए थे, जिससे टीम की कमजोरी उजागर हुई। मोहम्मद शमी और आवेश खान अभी तक अपनी लय में नजर नहीं आए हैं, लेकिन मयंक यादव की संभावित वापसी से टीम को मजबूती मिल सकती है।
राजस्थान का मिडिल ऑर्डर चिंता में:-
राजस्थान रॉयल्स की स्थिति टेबल में बेहतर जरूर है, लेकिन टीम का मिडिल ऑर्डर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। कप्तान रियान पराग का बल्ला खामोश है, वहीं शिमरोन हेटमायर और रविंद्र जडेजा भी अब तक बड़ी पारियां नहीं खेल सके हैं। हालांकि टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी टीम की ताकत बने हुए हैं।
मैच का दिलचस्प मुकाबला:-
पूरी दुनिया की नजरें इस मुकाबले में मोहम्मद शमी और वैभव सूर्यवंशी के बीच होने वाली टक्कर पर रहेंगी। अनुभव बनाम युवा जोश की यह भिड़ंत मैच का रुख तय कर सकती है।
संभावित प्लेइंग 11:-
- लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक यादव, अब्दुल समद, दिगवेश राठी, हिम्मत सिंह
- राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, रवि सिंह, यश पुंजा