Iran-Israel War Impact: सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी… ईरान-इजरायल युद्ध से इतने चढ़ गए भाव

post 863 (1)

Iran-Israel War Impact: इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। ईरान लगातार मिडिल ईस्‍ट के शहरों में मिसाइल अटैक कर रहा है, जबकि इजरायल को United States का समर्थन भी मिल रहा है और दोनों ने मिलकर ईरान के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है। इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबरों ने हालात को और गंभीर बना दिया है, लेकिन इसके बावजूद युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा।

इस संघर्ष का सीधा असर वैश्विक बाजारों पर पड़ा है। सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की मांग बढ़ने से कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 4,641 रुपये चढ़कर 1,66,745 रुपये पर पहुंच गया, जो 2.86 फीसदी की तेजी दर्शाता है। वहीं चांदी की कीमतों में 2.67 फीसदी यानी करीब 8,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 2.91 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली-मुंबई में गोल्ड-सिल्वर रेट:-

2 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सिर्फ एक सप्ताह के भीतर ही 24 कैरेट सोने की कीमत में 9,430 रुपये की तेजी आई है, जबकि 22 कैरेट सोना भी 8,550 रुपये महंगा हो चुका है।

इंटरनेशनल मार्केट में रेट्स:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिली है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोना 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 5,390 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी के स्पॉट प्राइस में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और यह 93.76 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया।

You may have missed