IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स को कराया ₹33 करोड़ का फायदा, जानें कैसे

post 475 (1)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले ही क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो, लेकिन टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है। बिहार के इस युवा ओपनर ने पूरे सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा। फिलहाल वैभव ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं, हालांकि फाइनल मुकाबले में अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन के बाद स्थिति बदल सकती है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव का प्रदर्शन सिर्फ रन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आर्थिक रूप से भी टीम के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था और 2026 सीजन के लिए भी इसी रकम पर टीम में बनाए रखा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेटा मॉडल और ‘प्लेयर इम्पैक्ट वैल्यू’ के आधार पर वैभव के प्रदर्शन की अनुमानित कीमत करीब 34.97 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस हिसाब से राजस्थान रॉयल्स को लगभग 33.87 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मूल्य (प्रॉफिट) मिला है। आसान शब्दों में कहें तो टीम ने जितनी रकम उन पर खर्च की, उसके मुकाबले मैदान पर उनका योगदान कई गुना ज्यादा रहा।

बताया जा रहा है कि इस सीजन में टीम को सबसे ज्यादा वैल्यू देने वाले खिलाड़ियों की सूची में वैभव तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे शुभमन गिल और रजत पाटीदार का नाम बताया जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से कई अनुभवी खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रॉफिट वैल्यू के मामले में उनका योगदान ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों से अधिक बताया जा रहा है। भले ही राजस्थान रॉयल्स खिताब जीतने से चूक गई हो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के रूप में टीम को भविष्य का एक मजबूत खिलाड़ी जरूर मिल गया है।

You may have missed