IMD Alert: राजस्थान में बदलेगा मौसम, 18 जिलों में ऑरेंज और 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

post 567 (1)

जयपुर। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चूरू, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर, टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, करौली, दौसा, अलवर, भरतपुर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं धौलपुर, नागौर, अजमेर, उदयपुर और श्रीगंगानगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।