IMD Alert: बीकानेर सहित इन जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

post 761 (1)

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार शाम राजस्थान के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और बीकानेर जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, ब्यावर, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, डीग, दौसा, करौली और धौलपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।